विश्व कप फाइनल के दौरान मैदान में घुसपैठ करने वाला एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 10:02 PM
विश्व कप फाइनल के दौरान मैदान में घुसपैठ करने वाला एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप फाइनल मैच के दौरान फलस्तीन समर्थक टी-शर्ट पहन कर मैदान में घुसपैठ करने वाले प्रसंशक को गांधीनगर की अदालत ने सोमवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

वेन जॉनसन (24) फाइनल में ड्रक्िंस ब्रेक से ठीक पहले दोपहर करीब तीन बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के खेल क्षेत्र घुस गया था. वह जैसे ही भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास पहुंचा, सुरक्षार्किमयों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया. उसके बाद चांदखेड़ा पुलिस ने उसे आपराधिक अतिक्रमण (धारा 447) और लोक सेवकों को उनके कर्तव्य करने से रोकने के लिए चोट पहुंचाने (धारा 332) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

शहर के पुलिस आयुक्त ने मामले को चांदखेड़ा पुलिस से अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया, जिसने जॉनसन को आगे की जांच के लिए रिमांड मांगने के लिए गांधीनगर की एक अदालत में पेश किया. जॉनसन की ओर से पेश वकील वीएस वाघेला ने संवाददाताओं से कहा कि उनके मुवक्किल को मंगलवार शाम पांच बजे तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, हालांकि अपराध शाखा ने विभिन्न आधारों पर 10 दिन की हिरासत की मांग की थी.

प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार दर्शक के तौर पर स्टेडियम में प्रवेश करने वाला जॉनसन रेलिंग कूदने के बाद कोहली को गले लगाने की कोशिश में ड्यूटी पर तैनात पुलिसर्किमयों को धक्का देकर मैदान की ओर भागा. अपराध शाखा की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जॉनसन इस साल फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल मैच के दौरान ‘फ्री यूक्रेन’ टी-शर्ट पहनकर मैदान पर घुस गया था. उसने इसी तरह 2020 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में ‘स्टेट ऑफ ओरिजिन ककक’ रग्बी मैच के दौरान मैदान में घुसपैठ की थी.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ”जॉनसन खुद को किसी भी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दे से जोड़ने और टिकटॉकर के रूप में प्रसिद्ध होने के लिए ऐसी हरकत करने का आदी है.” जॉनसन ने चेहरे पर फलस्तीन के झंडे के डिजाइन वाला मास्क लगाया हुआ था और टी शर्ट के दोनों ओर भी इसके समर्थन के स्लोगन लिखे हुए थे. टी शर्ट के आगे ‘फलस्तीन पर बमबारी बंद करो’ और पीछे ‘फलस्तीन को बचाओ’ लिखा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu