
चेन्नई. छत्तीसगढ़, बंगाल और तेलंगाना ने सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के छठे दिन अपने अपने मुकाबले जीत लिये. छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 11-3 से हराया. वहीं बंगाल ने जम्मू कश्मीर को 10-0 से और तेलंगाना ने अरूणाचल को 15-0 से मात दी. अन्य मुकाबलों में दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू की संयुक्त टीम ने बिहार को 7-1 से मात दी जबकि झारखंड ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया.



