यूनान के निकट समुद्री तूफान में डूबा मालवाहक जहाज, चार भारतीयों समेत 13 लोग लापता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 08:53 PM
ऑडियो सुनें

एथेंस. यूनान के लेसबोस द्वीप के निकट रविवार तड़के समुद्री तूफान में एक मालवाहक जहाज डूबने से चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गए, जबकि एक को बचा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तटरक्षकों ने बताया कि कोमोरोस में पंजीकृत ‘द रैप्टर’ नामक जहाज मिस्र के एलेक्जेंड्रिया से तुर्किए के इस्तांबुल जा रहा था और इसमें चालक दल के 14 सदस्य सवार थे, जिनमें से आठ मिस्र, चार भारत और दो सीरिया के थे. जहाज पर 6,000 टन नमक लदा हुआ था.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे जहाज में यांत्रिक गड़बड़ी आने का संदेश मिला और कुछ ही देर में यह लेसबोस से आठ किलोमीटर की दूरी पर गायब हो गया. तटरक्षक बल की प्रवक्ता ने बताया कि मिस्र के एक व्यक्ति को बचा लिया गया. उन्होंने कहा कि आठ वाणिज्यिक जहाज, दो हेलीकॉप्टर और यूनान की नौसेना का एक जहाज लापता लोगों की तलाश कर रहा है. प्रवक्ता ने कहा कि समुद्री मौसम खराब रहने के चलते तटरक्षक नौकाओं के घटनास्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu