पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ जनवरी 2024 में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 08:09 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता त्रिपाठी ने ‘सोशल मीडिया मंच’ इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए फिल्म के एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया.

त्रिपाठी ने लिखा, ”दिलदार, फौलादी, एक बहुमुखी कवि, नए भारत का स्वप्नदृष्टा दूरदर्शी व्यक्ति. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” फिल्म निर्माता रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘नटरंग’ और ‘बालगंधर्व’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है.
‘मैं अटल हूं’ फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है. वहीं, भावेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu