दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खदान में लिफ्ट गिरने से 11 मजदूरों की मौत, 75 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 08:12 PM
ऑडियो सुनें

जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई जिससे 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 75 घायल हो गए. खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इंपाला प्लेटिनम होल्डग्िंस (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है. दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu