कनाडा में सिनेमाघर में हिंदी फिल्म के प्रदर्शन के दौरान अज्ञात पदार्थ हवा में छिड़का

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 08:27 PM
कनाडा में सिनेमाघर में हिंदी फिल्म के प्रदर्शन के दौरान अज्ञात पदार्थ हवा में छिड़का
ऑडियो सुनें

टोरंटो. कनाडा में ग्रेटर टोरंटो के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में हिंदी फिल्में दिखाने वाले सिनेमाघरों में कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा अज्ञात पदार्थ छिड़के जाने के बाद दर्शकों को वहां से निकाला गया और उसके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों का इलाज किया गया. यह घटना इस सप्ताह के शुरुआत की है. स्थानीय पुलिस और मीडिया ने यह जानकारी दी. कनाडा की यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ऐसी ही एक घटना मंगलवार को वॉन के एक सिनेमा परिसर में रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर हुई थी.

पुलिस ने कहा कि मास्क और हुड पहने दो लोगों ने एक सिनेमाघर में अज्ञात एवं एयरोसोल-आधारित एक पदार्थ हवा में छिड़क दिया जिसके बाद फिल्म देख रहे कई लोगों को खांसी आने लगी. पुलिस के अनुसार सिनेमाघर में इस घटना के समय लगभग 200 लोग अंदर थे. इस दौरान सिनेमाघर में एक हिंदी फिल्म दिखाई जा रही थी.

पुलिस ने कहा कि पदार्थ के संपर्क में आने के कारण कई लोगों को उपचार प्रदान किया गया और सिनेमाघर को खाली कराना पड़ा. इस घटना के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. जांचकर्ताओं ने बताया कि हालांकि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग गए. इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu