कान पर हेडफोन, बस ने कुचला

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 13 May 2022 10:17 AM
कान पर हेडफोन, बस ने कुचला
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजधानी के भाठागांव बस स्टैंड में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एकयुवक की बस से कुचलने से मौत होगई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहनाहै कि युवक हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए या किसी से बात करते हुए बस स्टैंडसे निकल रहा था.बसस्टैंड की टर्निंग के पास वह बस की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहु ंची पुलिस ने बस के नीचे फंसे युवक की लाश को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. पुलिस ने बस जब्त कर ली है. टिकरापारा टीआई अमित बेरिया ने बताया कि शिवनाथ ट्रैवल की बस क्रमांक सीजी 22 बी
3399 से यह हादसा हुआ है. बस रायपुर से रांची के लिए निकली थी. मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news