सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स को परिचालन क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Dec 2023 06:57 PM
सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स को परिचालन क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (एसईएमएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अपने लौह अयस्क पैलेट संयंत्र की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड ने उसके लौह अयस्क पैलेट संयंत्र की मौजूदा क्षमता आठ लाख टन प्रति वर्ष (टीपीए) से बढ़ाकर नौ लाख टन सालाना करने की मंजूरी दी है.

बयान में कहा गया कि जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत यह अनुमति दी गई. एसईएमएल एक एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनी है और फेरो मिश्र धातुओं के बड़े विनिर्माताओं और निर्यातकों में शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu