चेन्नई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जलाने के आरोप में ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 08:04 PM
चेन्नई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जलाने के आरोप में ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अपने बचपन के सहपाठी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीभत्स तरीके से जिंदा जलाने के आरोप में एक ‘ट्रांससेक्शुअल’ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वेट्रिमारन के रूप में हुई है जो एक ‘ट्रांस’ पुरुष है. आरोपी ने अपना नाम पंडी महेश्वरी (पूर्व में महिला) से बदलकर वेट्रिमारन रख लिया था. उसने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर. नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राइज देने के बहाने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया.

पीड़ित मदुरै की 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी. नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रिमारन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राइज देना चाहता है. नंदिनी यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी.

जांच से पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ.ती थी. महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी. उन्होंने बताया कि दोनों ने यहां एक कंपनी में काम किया था.

ईर्ष्या के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके दोस्त ने की हत्या पुलिस

तमिलनाडु के मदुरै की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आर नंदिनी को अपनी जान गंवानी पड़ी और उसके परिवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि स्कूल का उसका एक सहपाठी उसकी हत्या कर सकता है. स्कूल में लड़की के सहपाठी रहे वेत्रीमारन ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह शनिवार को उसके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक ‘सरप्राइज’ देगा. वेत्रीमारन ने उसे थलंबूर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोनमार में एक सुनसान जगह पर अपने साथ ले जाने के लिए मना लिया. वेत्रीमारन ‘ट्रांस-मैन’ है.

पुलिस ने कहा कि फिर उसने “सरप्राइज.’ देने के लिए उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथों और पैरों को बांध दिया, उसकी गर्दन और कलाइयों को काट दिया, पेट्रोल की एक कैन उस पर डालकर उसे आग लगा दी और मौके से भाग गया. लड़की की चीखें सुनकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेत्रीमारन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि पंदी महेश्वरी (26) ने मदुरै में नंदिनी के साथ स्कूल में पढ.ाई की थी. महेश्वरी ने अपना नाम बदलकर वेत्रीमारन कर लिया था और नंदिनी ने उससे दोस्ती कायम रखी. वह नंदिनी से लगातार संपर्क में रहता था. जब नंदिनी ने उसे नज.रअंदाज. करना शुरू किया तो वह बहुत नाराज. हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ह्ल जब वह दूसरे पुरुष दोस्तों से बातचीत करती थी वह ईष्र्या करने लगता था. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था.ह्व पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाते समय नंदिनी ने वेत्रीमारन का मोबाइल नंबर बताया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu