पाकिस्तान ने फतह-2 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 08:18 PM
पाकिस्तान ने फतह-2 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बुधवार को स्वदेशी रॉकेट प्रणाली ‘फतह-2’ का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया. सेना ने यह जानकारी दी. सेना की मीडिया शाखा, ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ”यह रॉकेट प्रणाली 400 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को उच्च सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है.” इसमें कहा गया है कि परीक्षण के समय सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंजीनियर मौजूद थे.

पाकिस्तान ने अक्टूबर के अंत में बैलिस्टिक मिसाइल हथियार प्रणाली ‘अबाबील’ के उड़ान परीक्षण के एक सप्ताह बाद ‘गौरी’ हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया था. अगस्त 2021 में, पाकिस्तान ने स्वदेशी फतह-1 रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu