फिल्मों के लिए ‘ऑडिशन’ के बहाने महिलाओं के नग्न वीडियो शूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 09:42 PM
फिल्मों के लिए ‘ऑडिशन’ के बहाने महिलाओं के नग्न वीडियो शूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने फिल्मों के लिए ‘ऑडिशन’ देने के बहाने महिलाओं के नग्न वीडियो बनाने और इस अश्लील सामग्री को बेचने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने एक नवंबर को अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक जगह पर ऑडिशन के लिए 18 वर्षीय एक लड़की सहित कुछ महिलाओं को बुलाया था. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिलाओं को फिल्मों में भूमिकाएं देने का वादा किया था.
विरार में अपराध इकाई तृतीय के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि ‘ऑडिशन’ के बहाने तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिलाओं के नग्न वीडियो शूट किए और फिर पैसे के लिए उन्हें वेब पर अपलोड कर दिया.

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस ने विभिन्न सूचनाओं पर काम किया और हाल में विरार से अनुज कुमार जय प्रकाश जायसवाल (30) और 33 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी, ठाणे जिले के बदलापुर निवासी सरजू कुमार रमाकांत विश्वकर्मा (25) को पकड़ा. उन्होंने बताया कि पुलिस को वीडियो शूट करने में इस्तेमाल किये गये उपकरण मिले हैं, जिनमें मोबाइल फोन और एक लैपटॉप शामिल हैं, जिनकी कीमत 1.9 लाख रुपये है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu