आज कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर AICC में ध्वजारोहण किया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 11:01 AM
आज कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर AICC में ध्वजारोहण किया गया…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर AICC में ध्वजारोहण किया गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को बधाई दी. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, गौरवशाली क्षण! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

138 वर्षों पूर्व आज ही के दिन भारतीयों के साथ किए जाने वाले अमानवीय व्यवहारों के विरुद्ध आवाज उठाने, भारतीय जनमानस की राजनीतिक चेतना जगाने के लिए “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” की स्थापना हुई थी। भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक सद्भाव के लिए, हर भारतीय के लिए “न्याय” सुनिश्चित करने के लिए हम आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav