वायरल वीडियो में कार की छत पर बच्चे सोते दिखे, गोवा में प्राथमिकी दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 10:25 PM
वायरल वीडियो में कार की छत पर बच्चे सोते दिखे, गोवा में प्राथमिकी दर्ज
ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा में एक स्पोर्ट यूटीलिटी व्हीकल (एसयूवी) की छत पर कुछ बच्चों के सोने का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने कहा कि चालक के खिलाफ मापुसा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के अनुसार, वीडियो मापुसा के पास पारा गांव के मडनी में शूट किया गया था और 27 दिसंबर को सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड किया गया. वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति को चालक से एसयूपी (कार) की छत पर मौजूद बच्चों के बारे में सवाल करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन चालक बिना जवाब दिए चला गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu