इजराइल के युद्धक विमानों ने मध्य गाजा में शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमले किये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 07:38 PM
इजराइल के युद्धक विमानों ने मध्य गाजा में शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमले किये
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. इजरायल के युद्धक विमानों ने शनिवार को मध्य गाजा में दो शहरी शरणार्थी शिविरों पर हमला किया. इस बीच दुनिया के संघर्ष विराम के आ”ान के बावजूद बाइडन प्रशासन ने इजराइल को एक नये आपात हथियार की बिक्री के लिए मंजूरी दे दी. इजराइल का कहना है कि वह हमास के खात्मे तक अपने जबरदस्त हवाई और जमीनी हमले को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिका ने कूटनीतिक रूप से इजराइल की रक्षा की है और हथियारों की आपूर्ति जारी रखी है. इजराइल का तर्क है कि अब युद्ध समाप्त करने का मतलब हमास की जीत होगी.

दक्षिणी इजराइल पर सात अक्टूबर को हमास के हमले के कारण शुरू हुए युद्ध में गाजा पट्टी में लगभग 85 प्रतिशत लोग विस्थापित हो चुके हैं. नुसीरात और ब्यूरिज के शहरी शरणार्थी शिविरों के निवासियों ने रात भर और शनिवार को इजराइली हवाई हमलों की सूचना दी.

नुसीरात निवासी मुस्तफा अबू वावी ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार के घर पर हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.
नुसीरात में शुक्रवार देर रात दूसरे हमले में अल-कुद्स टेलीविजन चैनल के एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया गया. चैनल ने कहा कि पत्रकार जाबेर अबू हैद्रोस और उनके परिवार के छह सदस्य मारे गए. ब्यूरिज निवासी रामी अबू मोसाब ने कहा कि रात भर पूरे शिविर में गोलियों की आवाजें गूंजती रहीं.

इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कांग्रेस को बताया कि उन्होंने फ्यूज, चार्ज और प्राइमर सहित विभिन्न उपकरणों के लिए 14.75 करोड़ डॉलर की बिक्री को मंजूरी दे दी है. विभाग ने मंजूरी दिये के कारण के रूप में ”इजराइल की रक्षात्मक जरूरतों” का हवाला दिया और कहा कि ”यह सुनिश्चित करना अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है कि इजराइल अपने समक्ष खतरों के खिलाफ खुद की रक्षा करने में सक्षम हो सके.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu