‘भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत’ : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Dec 2023 06:28 PM
‘भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत’ : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की और कहा कि ”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ सबसे मजबूत हैं.” खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है. आपने कहा था कि 2022 तक ही हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी. हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा और उसमें चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी. अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी.”

उन्होंने कहा, ”यह सब तो नहीं हुआ, पर हर भारतीय को पता है कि भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत.” कांग्रेस अर्थव्यवस्था और किसानों से जुड़ी नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधती रही है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दस वर्ष में जनगणना न कराने को लेकर सरकार पर निशाना साधा. जनगणना कराने में देरी पर एक पोस्ट में रमेश ने कहा, ”2021 में होने वाली दशकीय जनगणना में अत्यधिक देरी कई सवाल खड़े करती है. यह केवल कोविड महामारी से संबंधित नहीं है. नि:संदेह कुछ तो पक रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu