ओडिशा में बस-ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, 20 जख्मी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 04:02 PM
ओडिशा में बस-ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत, 20 जख्मी…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के कटक जिले में एक बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में मंगलवार को कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के निकटतम परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा कटक चांदबाली रोड पर सुबह निंिश्चतकोइली ब्लॉक में कटारापाड़ा के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे तब हुआ जब बस की टक्कर ट्रक से हो गई। बस में 60 सवारियां सवार थी।

कटक के कलेक्टर एन सेठी ने कहा, ह्लदोनों गाड़ियों के चालक और एक सवारी की हादसे में मौत हो गई। दो मृतक केंद्रपाड़ा जिले के हैं जबकि ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक राजस्थान का है।ह्व दमकल केंद्रों और पुलिस र्किमयों की टीम मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला।

एक अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को निंिश्चतकोइली अस्पताल में भर्ती कराया गया, और गंभीर रूप से जख्मी हुए 11 लोगों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक में स्थानांतरित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि मामूली रूप से घायल हुए कई यात्रियों को निंिश्चतकोइली अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन लोग अब भी “निगरानी में” हैं। एक यात्री अर्चना बारिक ने कहा, ह्लघने कोहरे और कम दृश्यता के बावजूद, बस तेज़ गति से जा रही थी। मैं और मेरी बहन चालक की सीट के पास थे।

मेरी बहन बस के अंदर फंस गई थी और जब उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई।” परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav