अगरतला. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल एसएन आर्या को सौंप दिया हैं. देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की. त्रिपुरा में पार्टी के मामलों की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए देब बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली गए थे. वहां पर कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिपुरा की भाजपा इकाई में आपसी खींचतान चल रही है. सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा मुख्यमंत्री का प्रभार लेंगे. वर्मा त्रिपुरा के राज परिवार से जुड़े हुए हैं. गौरतलब है कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
मैंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है : बिपल्ब देब
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 05:38 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज: अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर…
- 2 जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी? ट्रंप का समर्थन, हुआंग बोले- बोर्ड फैसला करे तो लौटने को तैयार
- 3 कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोग के इलाज में AI की भूमिका: क्या दवाओं की खोज की रफ्तार सच में बदलने वाली है?
- 4 MP: DGP कैलाश मकवाना के कार्यकाल को तीन महीने बढ़ाने की तैयारी, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, औपचारिक मंजूरी मांगी…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: