गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड: क्रिस्टोफर नोलान को ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Jan 2024 09:02 PM
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड: क्रिस्टोफर नोलान को ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मिला
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 में क्रिस्टोफर नोलान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का जलवा रहा और इसने विभिन्न श्रेणियों में पांच पुरस्कार अपने नाम किए. क्रिस्टोफर नोलान को ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक, सिलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और लुडविग गोरान्सन को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार प्रदान किया गया .

योर्गोस लेंथिमोस की ‘पुअर थिंग्स’ ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी या म्यूजिकल श्रेणी में ‘बार्बी’ को पछाड़ कर पुरस्कार अपने नाम किया.
ओपेनहाइमर की प्रोड्यूसर एम्मा थामस ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, ” यह फिल्म हमारे इतिहास की सर्वाधिक विवादित घटनाओं में से एक के बारे में है.” सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी के साथ ही ‘पुअर थिंग्स’ ने एम्मा स्टोन को भी उनके बेला के किरदार के लिए पुरस्कार दिलाया. विक्टोरियन महिला की किरदार अदा करने वाली स्टोन ने कहा,” मुझे यह रोमांटिक कॉमेडी लगी थी लेकिन सही मायने में यह बेला की कहानी है जो किसी इंसान के बजाय खुद जीवन से प्रेम करने लगती है . वह अच्छे बुरे को समान तरीके से स्वीकार करती है और इसी ने मुझे जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने में मदद की.” लिली ग्लैडस्टोन ने मार्टिन स्कोर्सेस की “किलर्स ऑफ द फ्लावर मून” के लिए ड्रामैटिक फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.

इसी तरह सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन कॉमेडी सीरीज का खिताब ‘द बियर’, सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन नाटक सीरीज का खिताब ‘सक्सेशन’ ने अपने नाम किया. इससे पहले गोल्डन ग्लोब फैशन समारोह में हॉलीवुड अभिनेताओं ने रेड कार्पेट पर जलवे बिखरे. टेलर स्विफ्ट हरे रंग के खूबसूरत परिधान में सबसे अलग नजर आईं. इसके अलावा मार्गोट रॉबी बार्बी के अवतार में रेड कार्पेट पर उतरीं, जिसे देखकर सभी की निगाहें उन पर ही टिक गईं.

कोलमैन डोमिंगो समारोह में नेहरू टक्सीडो में नजर आये और ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ की अभिनेत्री लिली ग्लैडस्टोन काले रंग का ओवरकोट पहने नजर आईं. नये-नये फैशन आजमाने वाले टिमोथी चालमेट काले रंग की पेंट, कम बटन वाली काली कमीज पर चमकदार काली जैकेट पहने दिखे. इस समारोह में ‘बार्बी’ फिल्म की निर्माता और इसकी अभिनेत्री रॉबी का परिधान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

कुछ साल पहले गोल्डन ग्लोब अस्तित्व के संकट से जूझ रहा था जब दी लॉस एंजिलिस टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि एचएफपीए में कोई अश्वेत सदस्य नहीं हैं और इसके बाद हॉलीवुड ने इस संगठन का बहिष्कार कर दिया था. 2022 में गोल्डन ग्लोब लगभग रद्द ही हो गया था लेकिन कुछ सुधारों के बाद यह पिछले साल एनबीसी पर लौटा . गोल्डन ग्लोब को लेकर एचएफपीए को भंग कर दिया गया था और अब विश्व भर के करीब 300 ऐंटरटेनमेंट पत्रकारों का नया समूह पुरस्कारों के लिए मतदान करता है. लेकिन अभी भी गोल्डन ग्लोब का दीर्घकालिक भविष्य स्पष्ट नहीं है.

गोल्डन ग्लोब फैशन: मार्गोट रॉबी ने बार्बी के अवतार में बिखरे जलवे

गोल्डन ग्लोब फैशन समारोह में हॉलीवुड अभिनेताओं ने रेड कार्पेट पर जलवे बिखरे. टेलर स्विफ्ट हरे रंग के खूबसूरत परिधान में सबसे अलग नजर आईं. इसके अलावा मार्गोट रॉबी बार्बी के अवतार में रेड कार्पेट पर उतरीं, जिसे देखकर सभी की निगाहें उन पर ही टिक गईं. कोलमैन डोमिंगो समारोह में पिन से सजे नेहरू टक्सीडो में नजर आये और उन्होंने ‘रस्टिन’ फिल्म में जिस व्यक्ति का किरदार निभाया था उन्हें सम्मानित किया. ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ की अभिनेत्री लिली ग्लैडस्टोन काले रंग का ओवरकोट पहने नजर आईं.

नये-नये फैशन आजमाने वाले टिमोथी चालमेट काले रंग की पेंट, कम बटन वाली काली कमीज पर चमकदार काली जैकेट पहने दिखे.
इस समारोह में ‘बार्बी’ फिल्म की निर्माता और इसकी अभिनेत्री रॉबी का परिधान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. गुलाबी रंग के अरमानी गाउन के साथ बार्बी के अवतार में नजर आई, जो कि 1977 की सुपरस्टार बार्बी पर आधारित था. इसके साथ ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 का आगाज हो चुका है और विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है.

क्रिस्टोफर नोलन को ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार मिला. ‘द होल्डओवर्स’ फिल्म के लिये डेविन जॉय रैंडोल्फ को सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेत्री और इसी श्रेणी में ‘ओपेनहाइमर’ के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर सहयोगी सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता का पुरस्कार मिला. ‘द बॉय एंड द हेरॉन’ को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म, ‘एनाटॉमी ऑफ ए फॉल’ को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर (गैर-अंग्रेजी) और इसी फिल्म के खातिर जस्टिन ट्राइट, आर्थर हरारी को सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए पुरस्कार मिला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu