पंजाब में सड़क हादसे में तीन पुलिसर्किमयों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Jan 2024 12:03 PM
पंजाब में सड़क हादसे में तीन पुलिसर्किमयों की मौत…
ऑडियो सुनें

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में बुधवार सुबह कोहरे के बीच एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन पुलिसर्किमयों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस संस्थान से 30 पुलिसर्किमयों को लेकर गुरदासपुर जा रही बस होशियारपुर से 54 किलोमीटर दूर मुकेरियां में सुबह करीब सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सहायक उप-निरीक्षक हरदेव ंिसह, बस चालक वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत ंिसह और महिला कांस्टेबल शालू राणा के रूप में की गई है। शवों को मुकेरियां सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। घायलों को दसूया और मुकेरियां के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav