ओडिशा : आदिवासी महिला की ‘डायन’ बताकर हत्या, एक व्यक्ति हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 09:06 PM
ओडिशा : आदिवासी महिला की ‘डायन’ बताकर हत्या, एक व्यक्ति हिरासत में
ऑडियो सुनें

बारीपदा. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान जिले के लोहंडाकोचा गांव की रहने वाली मिनती मुर्मू (45) के तौर पर हुयी है.

पुलिस ने बताया कि मिनती के पति बलेई मुर्मू ने आरोप लगाया कि जब वह घर में अकेली थी तो गांव के दो लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, उसे स्थानीय पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. झारपोखरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) मृनतुंजय प्रधान ने बताया कि पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu