दीये जलाएं, राम मंदिर निर्माण का जश्न दिवाली की तरह मनाएं : मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 09:40 PM
दीये जलाएं, राम मंदिर निर्माण का जश्न दिवाली की तरह मनाएं : मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न दिवाली की तरह अपने घरों में दीये जलाकर तथा गरीबों को खाना खिला कर मनाने के लिए कहा. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि राम मंदिर को लेकर देश में देखे जा रहे भारी उत्साह के बीच उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह टिप्पणी की.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों से 22 जनवरी के बाद अपने-अपने राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में जाने और दर्शन करने का आग्रह किया.

समारोह से पहले हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा जनता को जुटाने की कवायद को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के साथ, भाजपा का मानना है कि यह आयोजन मंदिर को लेकर लोगों में उत्साह बढ.ाएगा और अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनावों में उसे इसका लाभ मिल सकता है. लोगों की अयोध्या यात्रा और समारोह के बाद वहां ठहरने की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही देश भर में अपने सदस्यों को जिम्मेदारी दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu