सानिया ने तलाक की पुष्टि की, शोएब को नये सफर के लिए शुभकमनायें दीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 06:59 PM
सानिया ने तलाक की पुष्टि की, शोएब को नये सफर के लिए शुभकमनायें दीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सानिया मिर्जा के परिवार ने रविवार को भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक के अलग होने की पुष्टि की. मलिक ने एक दिन पहले अभिनेत्री सना जावेद से दूसरे निकाह की घोषणा की थी. दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस ‘हाई प्रोफाइल’ जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया. मलिक (41 वर्ष) ने शनिवार को सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

सानिया के परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ” सानिया ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है. लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है. वह शोएब को उनके नये सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं. ” बयान के अनुसार, ” उनकी जिंदगी के इस संवेदनशील दौर में हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की जरूरत का सम्मान करें. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu