2000 रुपये के 97.5 प्रतिशत नोट वापस आए, 8,897 करोड़ के नोट जनता के पास: RBI

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Feb 2024 08:01 PM
2000 रुपये के 97.5 प्रतिशत नोट वापस आए, 8,897 करोड़ के नोट जनता के पास: RBI
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2,000 रुपये के लगभग 97.5 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं. केंद्रीय बैंक ने कहा कि सिर्फ 8,897 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी.

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ”19 मई, 2023 को जब 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, उस दिन कारोबार की समाप्ति पर ऐसे कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में थे, जबकि 31 जनवरी, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर यह राशि घटकर 8,897 करोड़ रुपये रह गई.” इस प्रकार 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल बैंक नोट का 97.5 प्रतिशत हिस्सा वापस आ गया है.

आरबीआई ने कहा, ”2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे.” लोग देशभर के 19 आरबीआई कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं. लोग भारत में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय को इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu