राफा. गाजा पट्टी के राफा में रातभर हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. ये हमले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास की संघर्ष विराम शर्तों को खारिज करने के कुछ घंटों बाद हुए हैं. पट्टी की आधी से अधिक आबादी राफा भाग गई है, जो मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मुख्य प्रवेश बिंदु भी है.
मृतकों के शवों को कुवैती अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के अनुसार रात भर हुए हमलों में दो महिलाओं और पांच बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए हैं. पिछले चार महीनों के दौरान, इजराइल के हवाई और जमीनी हमलों में 27,000 से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है. क्षेत्र की एक चौथाई आबादी खाद्यान्न की गंभीर कमी का सामना कर रही है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि हमास पर पूर्ण विजय होने तक आक्रमण जारी रहेगा.