प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ पहल की सराहना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ पहल की सराहना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ पहल की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि यह रचनात्मक कार्यों में लगे लोगों के लिए एक बड़ा मौका है. मोदी ने भारत के ”नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ के संबंध में ‘माइगव इंडिया’ की एक पोस्ट को टैग किया, जिसमें लोगों से 20 से अधिक श्रेणियों में खुद को नामांकित करने का आग्रह किया गया है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”रचनात्मक कार्यों में लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है और इससे पूरे भारत में असाधारण प्रतिभाएं सामने आयेंगी. चाहे वे नवप्रवर्तन का कार्य कर रहे हों या परिवर्तन की अलख जगा रहे हों, हम अपनी युवा शक्ति का जश्न मनाना चाहते हैं.” सरकारी मंच ‘माइगव इंडिया’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राज खुल गया है. क्या आप राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से परिचित हैं? एक भव्य पुरस्कार के बारे में सोचें, अब हम डिजिटल क्रिएटर्स को पुरस्कार दे रहे हैं!”

पोस्ट में कहा गया है, ”आपके लिए पेश है, पहली बार, भारत के ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’. आज ही 20 से अधिक श्रेणियों में स्वयं को या अपने पसंदीदा रचनाकार को नामांकित करें! नामांकन खुले हैं.” इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि अपने आप में अनोखा यह पुरस्कार ”जेन जेड” को ध्यान में रख कर शुरू किया जा रहा है. ”जेन जेड” से तात्पर्य आज की युवा पीढ.ी है जो इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ी है. कम से कम 20 श्रेणियों में ये पुरस्कार दिए जाएंगे. सूत्रों ने बताया था कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम के ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स’ को भी इस पुरस्कार के दायरे में लाया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu