सुकमा जिले के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Dec 2025 07:27 PM
सुकमा जिले के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व ‘डि्ट्रिरक्ट गार्ड’ का एक संयुक्त दल गश्त पर रवाना किया गया था और दल जब गोंदपल्ली गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों के हथियार छिपाये जाने की सूचना मिली.

अधिकारियों के अनुसार, उर्ससांगल थाना क्षेत्र के गोंदपल्ली गांव के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार व अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है. उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक बोल्ट एक्शन राइफल, तीन बंदूकें, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, एसएलआर राइफल की 150 गोलियां, इंसास राइफल की 150 गोलियां, .303 राइफल की 100 गोलियां आदि शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ये हथियार छिपाकर रखे थे, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाबलों ने उन्हें बरामद कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu