
मुंबई. अभिनेत्री अमला पॉल और उनके पति, उद्यमी जगत देसाई ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर जानकारी साझा की है. पॉल ने बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर देसाई के साथ समुद्र तट पर फोटोशूट की अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए खुद के गर्भवती होने की सूचना साझा की.
पॉल ‘नीलाथमारा’, ‘मैना’, ‘देवा थिरुमगल’, ‘वेट्टाई’ और ‘पिट्टा कथलू’ जैसी तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. पॉल और देसाई केरल के कोच्चि में नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे. पॉल ने इससे पहले फिल्मकार ए एल विजय से शादी की थी.



