धमतरी में पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाले युवक-युवती गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Jan 2024 03:31 PM
धमतरी में पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाले युवक-युवती गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

धमतरी: भखारा में पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाले युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तरूण सोनी के भखारा स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में दो अज्ञात लड़की, लड़का द्वारा मुंह मे स्कार्प बांधकर दुकान अंदर प्रवेश कर पिस्टल की नोक पर रानीहार को लूटकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध कमांक 02/2024 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध किया था। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान सायबर टीम एवं थाना भखारा द्वारा घटना स्थल भखारा से रायपुर शहर तक लगे सीसीटीवी फूटेज का बारीकी से अध्ययन किया गया। संदेहियो को लक्ष्मी नगर कालोनी पचपेड़ी नाका रायपुर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिनकी पतासाजी हेतु लक्ष्मी नगर कालोनी एवं आसपास के कालोनियों में टीम द्वारा सतत निगरानी रखकर मुखबिर लगाकर पतातलाश किया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपियों को उनके निशानदेही लक्ष्मी नगर कालोनी में पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम अर्पित लाल मरकाम एवं प्रियंका इसरानी बताये और बताये कि दिनांक 03.01.2024 को दुर्गा ज्वेलर्स भखारा में सोना खरीदने के बहाने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर, डरा धमकाकर लूट करना स्वीकार किये एवं लूटी गई हार एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग एक्स प्लस स्पोर्ट मोटर सायकल कमांक सीजी 04 एम टी 4710 को जप्त किया गया एवं आरोपियों को थाना भखारा के अपराध धारा 392 भादवि. के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-

01 अर्पित लाल मरकाम पिता दिनेश लाल मरकाम उम्र 29 साल साकिन बुढापारा वार्ड कमांक 46
थाना सिटी कोतवाली पास रायपुर

02 प्रियंका इसरानी पिता नरेश इसरानी उम्र 20 साल साकिन बुढ़ापारा वार्ड कमांक 46 थाना सिटी कोतवाली पास रायपुर

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav