पेरिस. अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने शनिवार को यहां विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में फ्रांस के अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कम्पाउंड मिश्रित टीम तीरंदाजी स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया.भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए फ्रांस की जोड़ी जीन बौल्च और 48 वर्षीय ओलंपिक पदक विजेता सोफी डोडेमोंट करे करीबी मुकाबले में 152-149 से हराकर पीला तमगा हासिल किया. यह भारत का कम्पाउंड मिश्रित टीम में पहला विश्व कप का पहला स्वर्ण है. इस स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने विश्व कप के इस चरण में अपने पदक का खाता खोला. महिला रिकर्व टीम ने स्पर्धा में दूसरा पदक पक्का किया है, जहां दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी रविवार को शीर्ष स्थान के लिए चुनौती पेश करेगी.
अभिषेक-ज्योति की जोड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप में भारत के लिए पहला मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 25 Jun 2022 04:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर चिंता: आश्रम की गतिविधियों की जांच और सुरक्षा बढ़ाने के लिए CM योगी को लिखा पत्र
- 2 पश्चिम बंगाल: पूर्व TMC सांसद और बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनीं उम्मीदवार
- 3 त्योहारों पर स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने पर रोक: NHRC ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश, कहा— बिना वैकल्पिक जगह न हटाएं
- 4 समुद्र में भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना का बड़ा रेस्क्यू: अंडमान के पास घायल वियतनामी नागरिक की बचाई जान
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: