पटना. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि यदि उन्हें लगता है कि सीबीआई उनके अभिभावकों लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ गलत काम कर रही है तो वह ‘‘सबूत के साथ’’ अदालत का रुख कर सकते हैं.केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा तेजस्वी यादव के माता-पिता के दिल्ली और पटना स्थित आवासों पर छापेमारी किये जाने के एक दिन बाद, भाजपा ने यादव को यह याद दिलाने की कोशिश भी की कि प्रसाद की कानूनी मुश्किलें केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग शासन के दौरान शुरू हुई थी. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लंदन में हैं. उन्होंने अपने माता-पिता के नये मामले में फंसने के बारे में जानकारी होने के बाद ट्विटर पर आक्रोश व्यक्त किया.
लालू-राबड़ी के खिलाफ कार्रवाई: तेजस्वी को लगता है सीबीआई ने गलत किया, तो वह अदालत जा सकते हैं:भाजपा
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 May 2022 07:29 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 2 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
- 3 संदिग्ध उग्रवादियों का असम राइफ़ल्स पर हमला, एक शहीद, चार जवान घायल, सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन तेज
- 4 एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, भारत की झोली में आया तीसरा पदक
By www.navabharat.news
Tags: