क्रिसमस पर मोदी के साथ दोपहर भोज की तस्वीरे साझा की अभिनेता डिनो मोरिया ने

नयी दिल्ली. अभिनेता-मॉडल डिनो मोरिया ने क्रिसमस के अवसर पर उन्हें और ईसाई समुदाय के अन्य सदस्यों को अपने आवास पर आमंत्रित करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने सोमवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर समुदाय के लिए क्रिसमस के अवसर पर दोपहर भोज का आयोजन किया था. ‘राज’, ‘अक्सर’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मोरिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री के साथ कई तस्वीरें साझा कीं.

उन्होंने कहा, ”क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन इस साल शानदार था. प्रिय महोदय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हमें एक सुंदर क्रिसमस लंच के लिए अपने घर पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद.” उन्होंने कहा, ”आपसे मिलना और आपको सुनना और सब कुछ अनुभव करना कि आप कितने शानदार मेजबान हैं, वास्तव में यादगार रहा है. धन्यवाद सर.” मोरिया को हाल ही में मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ में देखा गया था.

Related Articles

Back to top button