अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 07:46 PM
अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बुधवार को शाम की नमाजÞ के दौरान हुए बम विस्फोट में मुख्य मौलवी समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी तथा बच्चों सहित करीब 27 लोग घायल हो गए. पुलिस और एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी. हालांकि, इस ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में आने के बाद यह ताजा हमला है. बताया जाता है कि हमले में कई बच्चे घायल हुए हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां आत्मघाती हमला किया. नाम न बताने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी का नाम मुल्ला आमिर मोहम्मद काबुली था.

उन्होंने बताया कि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. काबुल में ‘इटालियन इमरजेंसी’ अस्पताल ने कहा कि पांच बच्चों सहित कम से कम 27 घायल नागरिकों को घटनास्थल से यहां लाया गया था. काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जÞादरान ने उत्तरी काबुल में एक मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने भी विस्फोट की निंदा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu