कार के ट्रैफिक में फंसने के बाद ऑपरेशन करने के लिए दौड़ कर अस्पताल पहुंचा चिकित्सक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Sep 2022 09:46 PM
कार के ट्रैफिक में फंसने के बाद ऑपरेशन करने के लिए दौड़ कर अस्पताल पहुंचा चिकित्सक
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक में फंसने के बाद अपनी कार को बीच में ही छोड़कर सर्जरी करने के लिए अस्पताल की ओर दौड़ रहे एक चिकित्सक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉ गोंिवद नंदकुमार 30 अगस्त को कंिनघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल जा रहे थे ताकि वह पित्ताशय की थैली की एक आपातकालीन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर सकें, लेकिन वह इस दौरान ट्रैफिक जाम में फंस गए.

जाम से जल्द राहत नहीं मिलने के संकेत के बाद डॉ गोंिवद नंदकुमार ने चालक के साथ कार छोड़ने का फैसला किया और वह अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, क्योंकि सर्जरी के लिए देर हो रही थी. नंदकुमार ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘कभी-कभी आपको वही करना पड़ता है जो आपको करना होता है!’’

नंदकुमार ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्या अधिक लोगों को अपने कार्यस्थल की ओर जाने के लिए पैदल चलना चाहिए अथवा दौड़ना चाहिए?’’ नंदकुमार करीब तीन किलोमीटर दौड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे और फिर उसके बाद उन्होंने मरीज की आपातकालीन सर्जरी की. अपने कर्तव्य के प्रति इस समर्पण के लिए सोशल मीडिया पर लोग नंदकुमार की तारीफ कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu