काहिरा. बेहतर जीवन की तलाश में उत्तरी अफ्रीका से यूरोप की ओर जा रहे प्रवासियों की एक नौका भूमध्य सागर में डूब गई है. नौका में 90 से अधिक प्रवासी सवार थे. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स नामक एक सहायता समूह ने यह जानकारी दी है. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने शनिवार देर रात कहा कि प्रवासी जिस नौका में सवार थे, वह नौका पिछले हफ्ते लीबिया से यूरोप की ओर जा रही थी. समूह के मिशन प्रमुख जुआन मटियास गिल ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि नौका में कब परेशानी हुई. फ्रांसीसी एमएसएफ नाम से भी प्रचलित समूह के मुताबिक एक तेल टैंकर ने शनिवार तड़के चार प्रवासियों को बचा लिया. सुरक्षित बचे प्रवासियों के मुताबिक नौका पर करीब 100 लोग सवार थे.
सहायता समूह का दावा, भूमध्य सागर में डूबे 90 से अधिक प्रवासी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 06:53 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news