ऐश्वर्या राय बच्चन कान महोत्सव के ‘रेड कार्पेट’ पर काले ‘गाउन’ में आईं नजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 May 2024 09:02 PM
ऐश्वर्या राय बच्चन कान महोत्सव के ‘रेड कार्पेट’ पर काले ‘गाउन’ में आईं नजर
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म महोत्सव में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर के दौरान फाल्गुनी एवं शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए काले ‘गाउन’ में बेहद खूबसूरत नजर आईं. ऐश्वर्या पिछले दो दशक से कान फिल्म महोत्सव में शामिल हो रही हैं. वह इस बार हल्के गुलाबी रंग की बाजुओं वाले काले गाउन में ‘रेड कार्पेट’ पर नजर आईं. अभिनेत्री (50) ने हॉलीवुड दिग्गज कोपोला की फिल्म ‘मेगालोपोलिस’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया. इस फिल्म में एडम ड्राइवर ने मुख्य भूमिका निभाई है.

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बृहस्पतिवार को कान पहुंची थीं. फ्रेंच रिवेरा में मां-बेटी की जोड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया. ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला और अदिति राव हैदरी सहित भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों के कान फिल्मोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu