महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर ऐश्वर्या का संदेश: समस्या का डटकर सामना करें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 09:11 PM
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर ऐश्वर्या का संदेश: समस्या का डटकर सामना करें
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सड़कों पर महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए महिलाओं से आग्रह किया कि वे कभी भी अपने मूल्यों से समझौता न करें और समस्या का हिम्मत से सामना करें.

ऐश्वर्या ने सोमवार को एक सौंदर्य उत्पाद के लिए सड़क पर उत्पीड़न के खिलाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम के एक भाग के रूप में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा, ”महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सड़क पर उत्पीड़न के खिलाफ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हों. हम सभी इस योग्य हैं.” ऐश्वर्या (51) को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि महिलाएं सड़क पर उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”सड़क पर उत्पीड़न, आप इससे कैसे निपटते हैं? आंख में आंख डालने से बचें? नहीं. समस्या को सीधे आंखों में आंखें डालकर देखें, अपना सिर ऊंचा रखें.” ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्नम द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन: 2’ में देखा गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu