अखिलेश यादव ने कहा- ईवीएम पर मुझे अब भी भरोसा नहीं है, मैं 80 की 80 सीटें जीत जाऊं, तब भी नहीं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 02:22 PM
अखिलेश यादव ने कहा- ईवीएम पर मुझे अब भी भरोसा नहीं है, मैं 80 की 80 सीटें जीत जाऊं, तब भी नहीं…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार अपनी बात रख रहे हैं. चुनाव के समय 400 पार का नारा दिया गया. पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है. उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) पर तंज कसते हुए कहा कि हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने.

80 की 80 सीट जीत जाऊं फिर भी: अखिलेश यादव ने कहा, ”ईवीएम पर मुझे अब भी भरोसा नहीं है. मुझे कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं. मैं 80 की 80 सीटें जीत जाऊं, तब भी नहीं भरोसा. मैंने कहा था कि ईवीएम से जीत कर ईवीएम हटाने का काम करेंगे. न ईवीएम का मुद्दा मरा नहीं है, आज भी बना है. आज भी मैं ईवीएम के विरोध में हूं. जब तक ईवीएम नहीं हटेगी, तबतक हम समाजवादी लोग उस बात पर अडिग रहेंगे.”

वन ट्रिलियन इकोनॉमी के दावे पर तंज: वहीं लोकसभा में अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि ”जहां से पीएम चुनकर आते हैं, वहां की प्रदेश सरकार भी वन ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रही है. यूपी में अगर ये संभव करना है तो 35 प्रतिशत की ग्रोथ चाहिए. मुझे नहीं लगता कि ये संभव नहीं हो पाएगा. हंगर इंडेक्स में हम कहां खड़े हैं? हैपिनेस इंडेक्स में हम कहां खड़े हैं?”

क्योटो की फोटो लेकर घाट तक खोज रहे बनारसी: अखिलेश यादव ने कहा कि बनारस के लोग क्योटो की फोटो लेकर उसे गंगाजी तक खोज रहे हैं. शायद गंगाजी जिस दिन साफ हो जाएंगी, उस दिन गंगाजी की गोद से क्योटो निकल आए. उन्होंने स्मार्ट सिटी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा कि बारिश की शुरुआत में ही नाव सड़कों पर आई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav