आप के सभी पांच उम्मीदवार पंजाब से राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Mar 2022 07:27 PM
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के सभी पांच उम्मीदवारों को पंजाब से निर्विरोध चुन लिया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आप ने 31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी नेता राघव चड्ढा, लवली प्रोफेशनल यूनिर्विसटी के संस्थापक अशोक मित्तल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को नामित किया था.

नामांकन वापसी के लिए बृहस्पतिवार आखिरी दिन था. निर्वाचन अधिकारी सुंिरदर पाल ने कहा कि सभी पांच उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. पंजाब से किसी और राजनीतिक दल ने राज्यसभा चुनावों के लिये उम्मीदवार नहीं उतारा था. पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्यों सुखदेव ढींढसा (शिअद), नरेश गुजराल (शिअद), प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस), शमशेर सिंह दुल्लो (कांग्रेस) और श्वेत मलिक (भाजपा) का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu