अमित शाह ने मप्र में दो लाख करोड़ रुपये लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन, लोकार्पण किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 25 Dec 2025 01:26 PM
अमित शाह ने मप्र में दो लाख करोड़ रुपये लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन, लोकार्पण किया
ऑडियो सुनें

ग्वालियर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर यहां आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ का उद्घाटन किया और दो लाख करोड़ रुपये लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन व लोकार्पण किया जिनसे 1.93 लाख रोजगार सृजित होंगे।

शाह ने इस अवसर पर ग्वालियर मेले का उद्घाटन और अटल संग्रहालय में किए गए उन्नयन कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य ंिसधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र ंिसह तोमर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

अधिकारियों के मुताबिक इस सम्मेलन में 25 हजार लाभार्थी और हजारों उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने बुधवार को ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मेलन प्रदेश सरकार के संकल्प को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital