आनंद ने ग्रैंड शतरंज टूर में अच्छी शुरूआत की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 02:20 PM
आनंद ने ग्रैंड शतरंज टूर में अच्छी शुरूआत की…
ऑडियो सुनें

जगरेब: भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने 2023 शतरंज ग्रैंड टूर पर रैपिड वर्ग के तीन दौर के बाद दो जीत के साथ बढत बना ली है। पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद ने रोमानिया के ग्रैंडमास्टर रिचर्ड रैपोर्ट और कोंस्टेंटाइन लुपुलेस्कू को हराया। इससे पहले उन्होंने अलीरजा फिरोजा से ड्रॉ खेला था।

आनंद पांच अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, जान क्रिस्टोफ डुडा और रैपोर्ट हैं जिनके चार अंक है। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश पहले दौर में कार्लसन से हार गए लेकिन बाद में इयान एन और फिरोजा से ड्रॉ खेलकर दस खिलाड़ियों में नौवे स्थान पर हैं। आनंद का सामना अब कार्लसन से होगा जबकि आठवें दौर में आनंद की टक्कर गुकेश से होगी। रैपिड वर्ग के बाद ब्लिट्ज मुकाबले खेले जायेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav