‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी लीक से हटकर सोचते हैं, उनके साथ काम करना चाहता हूं: विवेक ओबराय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jan 2024 07:26 PM
‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी लीक से हटकर सोचते हैं, उनके साथ काम करना चाहता हूं: विवेक ओबराय
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि संदीप रेड्डी वंगा ऐसे व्यक्ति हैं, जो लीक से हटकर सोचते हैं और वह ‘एनिमल’ के निर्देशक के साथ काम करना चाहते हैं. विवेक के पिता एवं अनुभवी अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने वंगा की नयी फिल्म ‘एनिमल’ और 2019 में रिलीज ‘कबीर सिंह’ में अभिनय किया है. ‘कबीर सिंह’ वंगा निर्देशित पहली तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है. विवेक ने कहा कि वंगा उन्हें निर्देशक राम गोपाल वर्मा की याद दिलाते हैं, जिन्होंने 2002 में गैंगस्टर पर बनी फिल्म ‘कंपनी’ में उन्हें पहली बार मौका दिया था.

उन्होंने कहा, ”वह (वंगा) जुनून की हद तक सिनेमा के बारे में सोचते हैं. जिस दिन वह मुझे फोन करेंगे और कहेंगे कि ‘मेरे पास आपके लिए एक भूमिका’ है तो मैं भाग्यशाली होऊंगा.” विवेक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”मैं ऐसे व्यक्ति के निर्देशन में काम करना चाहता हूं, जो लीक से हटकर सोचता हो. यह मुझे रामू जी (वर्मा) की याद दिलाता है.” विवेक ओबेरॉय अगली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu