अंशु मलिक ने कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाया

बर्मिंघम. भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का कुश्ती में खाता खोला. अंशु को फाइनल में नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये से 3-7 से हार का सामना करना पड़ा. अंशु ने इससे पहले हर मुकाबले में दबदबा बनाया. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में आस्ट्रेलिया की इरेन सिमियोनिडिस और सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरूथोटागे पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button