टोविनो थॉमस अभिनीत ‘एआरएम’ 12 सितंबर को रिलीज होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Aug 2024 08:17 PM
टोविनो थॉमस अभिनीत ‘एआरएम’ 12 सितंबर को रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. टोविनो थॉमस की आगामी फिल्म ”एआरएम” 12 सितंबर को मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में थॉमस तीन कालखंडों में तीन अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म का ‘ट्रेलर’ रविवार को जारी किया गया.
”एआरएम” फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक जितिन लाल ने किया है और इसकी पटकथा सुजीत नांबियार ने लिखी है.
मैजिक फ्रेम्स के लिस्टिन स्टीफन और यूजीएम मोशन पिक्चर्स के डॉ. जकारिया थॉमस इस फिल्म के निर्माता हैं. थॉमस इस फिल्म में उत्तरी केरल में 1900, 1950 और 1990 के तीन कालखंडों में मणियन, कुंजिकेलु और अजयन की भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनमें से प्रत्येक अलग-अलग पीढि.यों में भूमि के खजाने की रक्षा करने की कोशिश करता है.

”उयारे”, ”मिन्नल मुरली”, ”2018” और ”अन्वेशीपिन कंडेथुम” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर और शीर्ष मलयालम अभिनेताओं में से एक थॉमस की यह 50वीं फिल्म है. फिल्म में कृति शेट्टी, ऐश्वर्या राजेश, सुरभि लक्ष्मी, बेसिल जोसेफ, जगदीश, हरीश उत्तमन, हरीश पेराडी और प्रमोद शेट्टी तथा रोहिणी भी नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu