मणिपुर में लगभग 18 एकड़ में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Nov 2025 12:20 PM
मणिपुर में लगभग 18 एकड़ में अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई
ऑडियो सुनें

इंफाल: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में करीब 18 एकड़ इलाके में की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस, असम राइफल्स, वन विभाग और मादक पदार्थ एवं सीमा मामलों (एनएबी) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चुराचांदपुर के सांगईकोट पुलिस थाना क्षेत्र के डी. लहंगजोल गांव में एक अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि लगभग 18 एकड़ में की गई अफीम की खेती अभियान के दौरान नष्ट कर दी गई जिससे इससे लगभग 40 किलोग्राम अफीम की पैदावार का अनुमान था। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिला प्रशासन और माची वन प्रभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को माची पर्वत श्रृंखला में लगभग 10 एकड़ अफीम की खेती भी नष्ट कर दी।

राज्य सरकार ने अफीम की खेती में बड़े पैमाने पर लगे लोगों के खिलाफ पहले ही चेतावनी जारी की थी। अफीम की खेती के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में वनस्पति नष्ट हो गई है और पहाड़ियों के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital