अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना में रोड शो करेंगे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 05:28 PM
अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना में रोड शो करेंगे
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल छह जून को गुजरात के महेसाना शहर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे और रोड शो करेंगे. आप के एक नेता ने शनिवार को कहा कि रोड शो के दौरान केजरीवाल एक सभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री का गुजरात का यह चौथा दौरा होगा, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है.

आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा, “छह जून को केजरीवाल अपराह्न तीन बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे और महेसाना का दौरा करेंगे. महेसाना में, वह एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे, जो शहर के नगर निगम शॉंिपग सेंटर से शुरू होगी. वह रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे.” चुनाव से पहले, आप खुद को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news