एशियाई खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 07:56 PM
एशियाई खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बृहस्पतिवार को भारत की 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम को निशानेबाजी में एक और स्वर्ण! सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने अपनी सटीकता और कौशल से पूरे देश को गौरवान्वित किया है. मैं उन्हें बधाई देता हूं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.” एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एक और स्वर्ण पदक जीता. सरबजोत, चीमा और शिव नरवाल की टीम ने चीनी टीम को करीबी अंतर से हराकर जीत दर्ज की, जिससे भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक मिला. मोदी ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी.

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ”हमारी सर्मिपत और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु की 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है. उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता दिखाई है. उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है. उन्हें बधाई.” प्रधानमंत्री ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर अनुष अग्रवाला को बधाई दी.

उन्होंने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में कहा, ”एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनुष अग्रवाला को बधाई. उनका कौशल और समर्पण सराहनीय है. उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं.” ‘एट्रो’ पर घुड़सवारी कर रहे अग्रवाला ने 73.030 अंक जुटाये जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह उन्होंने एशियाड में अपना दूसरा पदक हासिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu