
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि बांग्लादेश में अराजकता शुरु होने के बाद भी वहां रह रहे हिंदुओं ने भारत पलायन करने की कोशिश नहीं की है। सरमा ने दावा किया कि हिंदू वहीं रहकर लड़ाई कर रहे हैं और पिछले एक महीने में एक भी हिंदू को भारत आने की कोशिश करते नहीं पाया गया है।
सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पड़ोसी देश से कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सीमापार करने की कोशिश की है, ताकि भारत के कपड़ा उद्योग में रोजगार पा सकें। उन्होंने कहा, “35 मुस्लिम घुसपैठयों को पिछले एक महीने में गिरफ्तार किया गया है। वह भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जो आ रहे हैं असम में नहीं, बल्कि यह लोग बंगलूरू, तमिलनाडु, कोयंबटूर में कपड़ा उद्योग में काम करने के लिए जाना चाहते हैं।”
सरमा ने कहा, “हमने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव डालें।”



