कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर ‘हमला’, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 06:52 PM
कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर ‘हमला’, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए
ऑडियो सुनें

सैन फ्रांसिस्को. अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के दो सप्ताह बाद एक बार फिर राज्य के एक और हिंदू मंदिर को खालिस्तान समर्थक नारे लिखकर विरूपित किया गया है. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने शुक्रवार को कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने बाऊ क्षेत्र के हेवर्ड में ‘विजयाज शेरावाली मंदिर’ में तोड़फोड़ की. यह घटना न्यूयॉर्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारों के साथ तोड़फोड़ की घटना के कुछ सप्ताह बाद हुई है.

एचएएफ ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”बे एरिया के एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारों के साथ हमला किया गया. हेवर्ड, सीए में ‘विजयाज शेरावाली मंदिर’ में तोड़फोड़ की यह घटना स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के ठीक दो सप्ताह बाद और उसी क्षेत्र में शिव दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है.” फाउंडेशन ने कहा है कि उन्होंने अल्मेडा पुलिस विभाग और नागरिक अधिकार प्रभाग से संपर्क किया है.

पोस्ट में कहा गया, ”एचएएफ मंदिर के नेताओं के संपर्क में है और अल्मेडा पुलिस विभाग तथा नागरिक अधिकार से संपर्क कर रहे हैं.” फाउंडेशन ने मंदिर के नेताओं से मंदिर सुरक्षा गाइड डाउनलोड करने के लिए भी कहा जिसमें चर्चा की गई है कि मंदिर में इस तरह के नारों को उकेरा जाना घृणा अपराध की श्रेणी में शामिल किए जाने के योग्य है. 23 दिसंबर को हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कैलिफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की थी. इसने दोषियों को जवाबदेह ठहराने के नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu