Asam News बीजेपी विधायक पर चाकू से हमले की कोशिश, कथित नशे में…

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 04 Oct 2026 04:21 PM
Asam News बीजेपी विधायक पर चाकू से हमले की कोशिश, कथित नशे में…

ऑडियो सुनें

असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को नशे में धुत ट्रक चालक ने भाजपा विधायक रितु बरन सरमा पर पर हमला कर दिया। घटना के समय बरचल्ला विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने कार्यालय के बाहर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।

घटना तब शुरू हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने विधायक के कार्यालय के सामने खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। वह वाहन पार्टी के ही एक कार्यकर्ता का था। विधायक रितु बरन सरमा ने बताया कि उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओं ने शांत रहकर ट्रक चालक से बात की और स्थिति को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, नशे में होने के कारण चालक आक्रोशित हो गया।

खंजर निकालकर किया जानलेवा हमला
ड्राइवर ने ट्रक से एक खंजर निकाला और विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर हमला करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद भीड़ उसे रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह विधायक और अन्य लोगों पर झपटता नजर आया।

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को काबू में कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले में विधायक सरमा बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, चालक के हमले में एक होमगार्ड और पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group