कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव के बाद हार मान ली है. देश में अल्पमत की सरकार बनने की संभावना है. लाखों मतों की गणना अभी नहीं हुई है. इसके बावजूद मॉरिसन ने त्वरित कदम उठाया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अमेरिका, जापान और भारत के नेताओं के साथ तोक्यो में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं. मॉरिसन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस देश में निश्चितता हो. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह देश आगे बढ़े.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से इस सप्ताह के दौरान जो महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस देश की सरकार के बारे में बहुत स्पष्ट समझ हो.’’ लेबर पार्टी ने 2007 के बाद पहली चुनावी जीत हासिल की है. विपक्षी नेता एंथनी अल्बानीस को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने चुनाव में हार स्वीकार की
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 May 2022 07:35 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग: बैंक निफ्टी पहली बार 65,000 के पार, शेयर मार्केट के ताज़ा अपडेट जानिए
- 2 शाहरुख खान और अनंत अंबानी का वीडियो वायरल: क्या सदगुरु के सामने अनंत ने कहा ‘चुप बैठ’? लोगों ने निकाले अपने-अपने मतलब
- 3 Today’sTopNews फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, भारत-नेपाल के बीच आज से नई ट्रेन, देश विदेश प्रदेश की फटाफट खबरें
- 4 Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान-ए की जीत, 313 रन के जवाब में 265 पर सिमटा भारत-ए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news